Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकारिणी का ऐलान, गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष और 36 महासचिव

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपनी उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का औपचारिक ऐलान कर दिया है। गुरुवार देर रात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए हैं।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के 41 वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यकारी समिति में शामिल किया गया है। वहीं गोदावरी थापली को पार्टी कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गणेश गोदियाल की ताजपोशी के नौ महीने बाद इस कार्यकारिणी का गठन हो सका है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand PMAY Update: 30 सितंबर 2026 तक पूरे होंगे सभी पक्के मकान, सचिव आवास के सख्त निर्देश

गणेश गोदियाल शुरुआत में सीमित सदस्यों वाली छोटी कार्यकारिणी का दावा कर रहे थे, लेकिन गुटीय खींचतान और स्थानीय नेताओं की असहमति के कारण सूची में अंतिम समय तक बदलाव होते रहे। आखिरकार हाईकमान को बड़ी कार्यकारिणी की घोषणा करनी पड़ी।

चुनावी तैयारियों को देखते हुए कार्यकारिणी के साथ चार प्रमुख समितियों का भी गठन किया गया है। भुवन कापड़ी को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष, विक्रम सिंह नेगी को अनुशासन समिति, करण माहरा को आरोप पत्र समिति और मनोज रावत को एसआईआर समिति की कमान सौंपी गई है।

कार्यकारिणी में पार्टी हाईकमान ने गुटीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के समर्थकों को पर्याप्त जगह दी गई है। विजय सारस्वत, धीरेंद्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना और नवीन जोशी जैसे वरिष्ठ नेता अपनी स्थिति मजबूत रखने में सफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: कांग्रेस में टिकट बंटवारे का आधार बनेगा सर्वे, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

संगठनात्मक फेरबदल के तहत पूर्व विधायक संजीव आर्य का कद बढ़ाते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी एआईसीसी सचिव नियुक्त किया गया है। चुनाव लड़ने के बजाय संगठन में काम करने की इच्छा जताने वाले संजीव आर्य को यूपी की यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page