Connect with us

उत्तराखंड

गाजियाबाद: 10वीं की छात्रा का अपहरण कर 7 घंटे तक कार में दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के पास से 10वीं कक्षा की एक 16 वर्षीय छात्रा को सड़क किनारे से अगवा कर चलती कार में सात घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म करने की खौफनाक वारदात सामने आई है। गाजियाबाद पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों, मुजाहिद और सलीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक मुजाहिद हापुड़ जिले के पिलखुवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों आरोपी आपस में साझेदार हैं और मिलकर ईंट-भट्टे का कारोबार चलाते हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, 27 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे 16 वर्षीय पीड़िता किसी काम से बाहर निकली थी और मसूरी थाने के पास (NH-9) की सर्विस रोड पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार सवार दोनों आरोपियों ने उसे अकेला पाकर जबरन गाड़ी में खींच लिया और अपहरण कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: 11 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

अपहरण के बाद दरिंदे छात्रा को करीब सात घंटे तक सड़कों पर कार में घुमाते रहे और उसके साथ दरिंदगी करते रहे। आरोपियों ने बाहर की दृश्यता छिपाने के लिए कार के शीशों पर सन शेड लगा रखे थे। इस दौरान छात्रा के विरोध करने और चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने देर रात करीब ढाई बजे उसे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास फेंक दिया। लहूलुहान और बदहवास हालत में छात्रा पूरी रात सड़क किनारे पड़ी रही और अत्यधिक दहशत में रही।

यह भी पढ़ें 👉  Paytm Payments Bank को बंद करने का दिल्ली हाईकोर्ट का अंतिम आदेश, RBI ने जारी की जानकारी

अगली सुबह यानी 28 जुलाई को पीड़िता ने किसी तरह एक राहगीर की मदद से अपने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। बेटी की शारीरिक और मानसिक हालत देखकर मां तत्काल मसूरी थाने पहुंचीं और नामजद शिकायत दर्ज कराई।

गाजियाबाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और साक्ष्यों की मदद से आरोपी मुजाहिद (45) और सलीम अख्तर (48) को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और अदालत में कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पैरवी की जाएगी।

Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page