Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून के विकासनगर में सनसनी: बंद कमरे में महिला मित्र को गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

देहरादून। विकासनगर स्थित कल्याणपुर क्षेत्र में बंद कमरे के भीतर चली ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक युवक ने पहले अपनी महिला मित्र को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पालिका बोर्ड विवाद: शहरी विकास मंत्री का बड़ा फैसला, बिना सहमति पास लेकब्रिज ठेका होगा रद्द

मृतक की पहचान चकराता निवासी कमलेश के रूप में हुई है, जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला संगीता, त्यूणी क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कमलेश का संगीता के घर पर अक्सर आना-जाना था। घटना के वक्त बंद कमरे से गोलियां चलने की आवाज सुनते ही पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत

सूचना मिलते ही विकासनगर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से कई महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य और सुराग कब्जे में लिए हैं। पुलिस शुरुआती तफ्तीश में इस खूनी वारदात के पीछे आपसी संबंधों और रंजिश को मुख्य वजह मानकर सभी संभावित पहलुओं से गहन जांच कर रही है।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page