Connect with us

उत्तराखंड

महाराणा प्रताप की जयंती पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वीर शिरोमणि को किया नमन

स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी उन्हे याद किया गया । उधमसिंहनगर के सितारगंज में महाराणा प्रताप अग्रसेन ट्रस्ट ने महाराणा प्रताप की जंयती धूमधाम से मनाई। इस पावन मौके पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कौशल विकास, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime News: लक्सर में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सौरभ ने महाराणा प्रताप को वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक बताते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया और महाराणा प्रताप के आदर्श और त्याग को याद किया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

इस मौके पर उन्होने कहा ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। सौरभ ने जनता से गजारिश करते हुए कहा, हम सभी का कर्तव्य है कि, महाराणा प्रताप जी के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहें।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page