Connect with us

उत्तराखंड

CM धामी की हुंकार, “उत्तराखंड को बनाएंगे आध्यात्मिक राजधानी”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्री अखंड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर अपनी सरकार द्वारा उत्तराखंड को देश ही नहीं बल्कि वैश्विक पटल पर आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की हुंकार भरी।

इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी परमानंद गिरि महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिभाग करते हुए देशभर से पधारे संत-महात्माओं का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वामी परमानंद गिरि महाराज का संपूर्ण जीवन तप, त्याग और साधना की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों ने समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय तेल टैंकर 'देश गरिमा' 22 अप्रैल को पहुँचेगा मुंबई; सुरक्षित भारत लौट रहे हैं 31 नाविक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साध्वी ऋतंभरा के योगदान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उनके जीवन को राष्ट्र और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का जीवंत प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। श्रीराम मंदिर निर्माण, केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम का पुनर्निर्माण, काशी विश्वनाथ कारिडोर जैसी परियोजनाएं मील का पत्थर हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page