Connect with us

उत्तराखंड

गेंद मंत्री जी के पाले में,निलंबन के आदेश से नाराज हैं नर्से,

अगर मंत्री जी ने सूबे के सरकारी अस्पातलों में तैनात नर्सेो की सुनी नही तो सूबे के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा के इंतजाम बेपटरी हो जाएंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं कि.टिहरी में वरिष्ठ नर्से को निलंबित करने से पूरे राज्य में सरकारी नर्से नाराज हैं।

नर्सों का कहना है कि अस्पताल की साफ-सफाई का जिम्मा ठेकेदार उसके कर्मचारियों के ऊपर है। उसके लिए नर्से जिम्मेदार नहीं हो सकती। लिहाजा मंत्री जी का न तो लहजा अच्छा था और न की गई कार्रवाई। लिहाजा आज नर्सों ने जहां काली पट्टी बांधकर विरोध जताया वहीं आगे की रणनीति मंत्री जी से मुलाकात के बाद तय करने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत में एलपीजी संकट से राहत: होर्मुज जलमार्ग पार कर 60 हजार टन गैस लेकर गुजरात पहुँच रहे दो बड़े टैंकर

दरअसल सूबे के स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी उठाने के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल चीते जैसे फुर्तेली नजर आ रहे हैं। टिहरी के जिला अस्पताल में सफाई के बदइंतजामात देखकर भड़के सुबोध उनियाल का वीडियो वॉयरल है। आम आदमी तो मंत्री जी के इस एक्शन खुश  है लेकिन सरकारी अस्पताल के कारिंदों को उनके लहजे से बेहद नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार रोपवे प्रोजेक्ट को रफ्तार: डॉ. आर राजेश कुमार ने दिए DPR अनुमोदन के निर्देश

बहरहाल होगा क्या ये तो मुलाकात के बाद ही पता चलेगा फिलहाल नर्सों के तेवर तल्ख हैं नर्सेज संघ का ऐलान है कि टिहरी में तैनात नर्स का निलंबन का आदेश वापस लेना होगा वरना पूरे प्रदेश में कार्यबहिष्कार का आगाज हो जाएगा। जिसका अंजाम क्या होगा सबको पता है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page