Connect with us

उत्तराखंड

CM धामी ने किया देहरादून नगर निगम के नवीनीकृत टाउन हॉल का किया उद्घाटन, कहा – “दून बनेगा अग्रणी महानगर”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को देहरादून नगर निगम के टाउन हॉल (जुगमंदर सभागार) के नए रूप में उद्घाटन किया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार और दून नगर निगम स्वच्छ शहर, जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और स्मार्ट सिटी के तहत देहरादून के नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने पर कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि सरकार का लक्ष्य है कि देहरादून नगर निगम को अग्रणी महानगरों में शामिल किया जाए।

बताते चलें कि इस हॉल को सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के रूप में विकसित किया गया है, जो आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि यह हॉल शहर की विरासत और आधुनिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि नगर निगम देहरादून तेजी से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रहा है। शहर में पार्कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ और हरित शहर बनाने के लिए सीवेज और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही 1400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं शहर में चल रही हैं, जो भविष्य में देहरादून के विकास की मजबूत नींव साबित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज की बिगड़ी माली हालत: डीजल और स्पेयर पार्ट्स का करोड़ों बकाया, पेंशनर भी परेशान

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब भाई बहनों को छत प्रदान की जा रही है। प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है। देहरादून को विकसित व स्वच्छ बनाने को कार्य किए जा रहे हैं।” इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, राम सिंह केड़ा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, महापौर सौरभ थपलियाल समेत अन्य उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page