उत्तराखंड
उत्तरकाशी गंगोत्री मार्ग बर्फ से अवरुद्ध, 3 बजे तक खुलने की उम्मीद
उत्तराखंड में लगातार हुई बारिश प्रदेश में आफत का सबब बन चुकी है। उत्तरकाशी में सुक्की टॉप से आगे भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया है। बीआरओ की टीम बर्फ हटाने में जुटी है, स्नो कटर और जेसीबी मशीनों की मदद से बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन की टीम लगातार बर्फ हटाने का कार्य कर रही है।
दोपहर तीन बजे तक मार्ग खुलने की उम्मीद
प्रशासन के अनुसार मौसम अनुकूल रहा तो करीब तीन बजे तक हाईवे को यातायात के लिए खोलने की संभावना है। यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील प्रशासन ने लोगों से फिलहाल हाईवे पर यात्रा से बचने और अपडेट के बाद ही सफर करने की सलाह दी है।





