Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में कट्टे से मिला महिला का क्षत-विक्षत शव: जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के प्रेमनगर स्थित बालासुन्दरी मंदिर के पास जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने कट्टे से तेज दुर्गंध की सूचना दी, जिसके बाद प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कट्टे को खोलने पर अंदर 30-35 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, जो कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचान में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज की बिगड़ी माली हालत: डीजल और स्पेयर पार्ट्स का करोड़ों बकाया, पेंशनर भी परेशान

पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम बुलाई और मौके से साक्ष्य संग्रहित किए। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू हो गई है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए सभी थानों की मिसिंग रिपोर्ट्स खंगाली जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका आखिरी बार किसके साथ थी और मौत की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी गहन जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में टैक्स-फ्री हुई फिल्म 'हनुमान अंश',मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

यह घटना इलाके में सनसनी फैला रही है। प्रेमनगर क्षेत्र पहले भी ऐसी संदिग्ध घटनाओं का गवाह रह चुका है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई सुराग मिले तो जानकारी दें। मामले का जल्द खुलासा होने का दावा किया गया है। स्थानीय निवासी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page