Connect with us

उत्तराखंड

ऋषिकेश को कूड़े के पहाड़ से राहत, 6.79 करोड़ से लेगेसी वेस्ट निस्तारण शुरू, टेंडर प्रक्रिया शुरू

ऋषिकेश के गोविंद नगर में वर्षों से पसरा कूड़े का पहाड़ अब हटने की कगार पर है। नगर निगम प्रशासन ने लेगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए शासन से 6.79 करोड़ रुपये स्वीकृत करवा लिए हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अखबारों में विज्ञापन जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार एक महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। टेंडर शर्तों में कूड़े के निस्तारण के लिए छह महीने का समय दिया गया है। ऐसे में अगले छह महीनों में गोविंद नगर पूरी तरह कूड़ा मुक्त हो जाएगा।
शहर के लिए बड़ी खुशखबरी यह भी है कि लालपानी में कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट लगभग तैयार है। प्लांट में मशीनें लगाने का काम शुरू हो चुका है और 15 दिनों में सभी मशीनें स्थापित हो जाएंगी। नगर निगम की योजना है कि अप्रैल से लालपानी प्लांट में कूड़े की प्रोसेसिंग शुरू हो जाए। अगर सब समय पर चला तो गोविंद नगर में नया कूड़ा डालना पूरी तरह बंद हो जाएगा।
गोविंद नगर में कूड़े के ढेर से आसपास के लोग दुर्गंध, गंदगी और बीमारियों से परेशान थे। कूड़ा हटने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम का दावा है कि छह महीने में लेगेसी वेस्ट का शत-प्रतिशत निस्तारण हो जाएगा। भविष्य में इस जगह दोबारा कूड़ा डंप नहीं किया जाएगा। यह कदम ऋषिकेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। शहरवासी लंबे इंतजार के बाद राहत की सांस लेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page