Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2026: कांग्रेस के तीखे तेवर, सड़क से सदन तक धामी सरकार को घेरेंगे

उत्तराखंड स्थित गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सोमवार को विधासभा सत्र 2026 का आगाज हो चुका है, माना जा रहा है कि सत्तारुढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस लगातार राज्य सरकार को हर मोड़ पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, वहीं ऐसे में का हंगामेदार रहना तकरीबन तय हो गया है। वहीं इस क्रम में कांग्रेस ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक का बहिष्कार जारी रखा, हालांकि, विपक्ष की ओर से यह निर्णय किया गया कि सत्र की अवधि कम रखने का पूरी ताकत से विरोध होगा। यानी पहले दिन सत्र की अवधि 21 दिन रखने की मांग को लेकर कांग्रेस आक्रामक तेवर अपनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बजट 2026: धामी सरकार का GYAN विजन, कुल 1.11 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत

बताते चलें कि पार्टी विधानमंडल दल की ओर से यह भी तय किया गया कि इस बार सत्तापक्ष पर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन सरकार की घेराबंदी की जाएगी। बैठक में ज्वलंत मुद्दों के साथ युवाओं के भविष्य, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page