Connect with us

उत्तराखंड

कनखल ‘मुस्लिम एंट्री निषेध’ विवाद: मुस्लिम कबाड़ी से बदसलूकी, बजरंग दल सदस्य चंचल भारद्वाज गिरफ्तार!

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से धार्मिक उन्माद का नया चेहरा सामने आया है! जहां बजरंग दल का नाम लेकर एक व्यक्ति ने मुस्लिम कबाड़ी को रोका, और कनखल में एंट्री नहीं है कहकर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लेकिन मामला बढ़ता देख वह व्यक्ति भाईचारे की मिसाल देने ज्वालापुर क्षेत्र में उस कबाड़ी के घर पहुंचा, माफी मांग कर समझौता कर लिया। मामला शांत हो गया लेकिन शाम को पुलिस ने धारा 151 के तहत उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कांग्रेस ने थाने पर धरना दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय रुपया 95.23 पर रिकॉर्ड गिरावट: डॉलर के मुकाबले पहली बार 95 पार, महंगाई का खतरा

आपको बता दें चंचल भारद्वाज नाम के व्यक्ति ने खुद को बजरंग दल सदस्य बताते हुए मुस्लिम कबाड़ी को रोका। वीडियो बनाया और कहा- “कनखल में मुसलमानों की एंट्री नहीं है!” वीडियो वायरल होते ही हंगामा हो गया, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब चंचल बड़े लोगों संग मुस्लिम भाई के घर पहुंचा, समझौता हो गया। फिर माफीनामा लिखवाने कनखल थाने गया, तो पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर कांग्रेस भड़क गई! और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग समर्थकों संग थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि वीडियो वायरल होने पर तो पुलिस प्रशासन ने कुछ नहीं किया, लेकिन जब माफीनामा लिखने आया तो पुलिस को अपनी कार्यवाही याद आई।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page