Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, अखाड़ों संग बैठक कर जमीन आवंटन तक विस्तृत चर्चा

धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी 2027 कुंभ मेला को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां जमीनी स्तर पर तेज होती दिखाई दे रही हैं। हरिद्वार में आज मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने 13 अखाड़ों को आमंत्रित कर अहम बैठक बुलाई, जिसमें कुंभ की व्यवस्थाओं, अखाड़ों की पेशवाई, साधु-संतों की सुविधाओं और मेले के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। हालांकि कई अखाड़ों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन मौजूद संतों ने मेले को दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव प्रशासन को सौंपे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: आज देहरादून में CM आवास का घेराव करेगी कांग्रेस

बैठक में अखाड़ों को भूमि आवंटन, स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्यों की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। अखाड़ा परिषद की ओर से भी साफ किया गया कि साधु-संतों की अपेक्षाओं और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सुझाव प्रशासन को दे दिए गए हैं। मेला प्रशासन का दावा है कि कुंभ से जुड़े कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page