उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: नीति और रीति के प्रसारण के लिए महाप्रशिक्षण अभियान जारी, कार्यकर्ता बनेंगे संचार माध्यम
उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है, पार्टी का लक्ष्य है कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के माध्यम से पार्टी के नैतिक सिद्धांतो, नीतियों और विचारों को जनता के बीच पहुंचाया जाए। इस क्रम में न केवल उत्तराखंड बल्कि देश के प्रत्येक राज्य में महाप्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी आज मंगलवार को माप्रशिक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं के सभी पदाधिकारी हिस्सा लिया। इस महा प्रशिक्षण में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे, प्रशिक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार मीडिया से मुख़ातिब हुए और उन्होंने कहा की इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक नीति को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में अच्छा काम करना है।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के जरिए हर कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति और विचारों को लेकर जनता के बीच में जाएगा और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा, उन्होंने कहा यहां प्रशिक्षण उत्तराखंड में नहीं बल्कि पूरे देश में चल रहा है और देश के अंदर जिन-जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है,वहां जनता के हित में बीजेपी सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिसका परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
प्रशिक्षण का पहला सत्र समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जब भी पार्टी के अंदर नया संगठन बनता है तो नए पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और अनुशासन को समझें इसको लेकर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाता है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होगा, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी मोर्चो का प्रशिक्षण आयोजित करने जा रही है।





