Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन स्माइल के तहत हरियाणा के 3 बच्चे सकुशल बरामद

हरिद्वार पुलिस को ऑपरेशन इस्माइल के तहत रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली। स्टेशन परिसर में तीन नाबालिग बच्चे लावारिस घूमते मिले। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनके साथ कोई अभिभावक नहीं था और बच्चे घबराए हुए थे। पुलिस ने प्यार से समझाकर बातचीत की तो बच्चों ने बताया कि वे छठी कक्षा के छात्र हैं और हरियाणा से घूमने के लिए हरिद्वार आए हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि बच्चे बिना बताए घर से चले गए थे और गुरुग्राम में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। सूचना पर परिजन हरिद्वार पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि बिना बताए घर से कहीं नहीं जाना चाहिए, इससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page