Connect with us

उत्तराखंड

रुड़की गंगनहर हादसा: शादी समारोह से लौटते समय कार गंगनहर नाले में लटकी, दो दोस्तों की मौत

रुड़की स्थित मंगलौर में शुक्रवार शाम को एक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, शुक्रवार शाम को दो दोस्त सचिन धीमान (38) और अमन त्यागी कार (35) से उप्र के सहारपुर जिला स्थित देवबंद में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे। वहीं विवाह समारोह समाप्त होने के बाद दोनो दोस्त गंगनहर पटरी के रास्ते से रुडकी लौट रहे थे, जैसै ही वह गंगनहर पटरी पर आसफनगर तिराहे के पास पहुंचे तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर की रेलिंग से टकाकर रजवाहे के नाले में लटक गई। इस हादसे के दौरान कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवाल दोनों युवक भी गंभीर रुप से चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का देहरादून अर्बन बैंक डूबने की कगार पर! खतरे में खाताधारकों के 124 करोड़, विलय ही एकमात्र रास्ता

वहीं हादसा होते देख आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने जब कार को नाले पर लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे युवकों गंभीर हालत में बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर स्वजन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इनके स्वजन मौके पर पहुंचे। वहीं दोनों घायल युवकों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा कार को क्रेन की मदद से घटनास्थल से हटाया गया, वहीं मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों के शव कब्जे में लिये गये है। वहीं दोनों युवकों की मौत से मातम छाया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page