Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल जिला कोर्ट को तीसरी बम धमकी: हाईकोर्ट चैंबर खाली, जांच में जुटी साइबर सेल

उत्तराखंड में नैनीताल शहर के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। धमकियों का यह सिलसिला सोमवार 16 फरवरी की सुबह से शुरु हुआ था, जब नैनीताल जिला कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल पर नैनिताल जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई थी। वहीं अगली सुबह यानी मंगलवार 17 फरवरी को भी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल पर एक और धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। वहीं दो प्रशासन और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटे हैं, वहीं साइबर सेल ईमेल स्रोत का पता लगा रही है।

हालांकि, बुधवार को न्यायिक प्रक्रिया सुचारु रुप से बहाल रही, चूंकि बीते दो दिनों से धमकी प्राप्त होने के कारण न्यायिक प्रक्रिया बाधित चल रही थी। लेकिन आज गुरुवार को प्राप्त हुए एक और धमकी भरे ई-मेल ने पुलिस प्रशासन और साइबर सेल की कार्यशैली पर प्रश्न-चिह्न लगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जनसुनवाई: CM पोर्टल पर दर्ज 51 शिकायतों पर संज्ञान, मौके पर निस्तारण शुरू

हाईकोर्ट चैंबर खाली, जांच में जुटी साइबर सेल

नैनीताल हाई कोर्ट और जिला कोर्ट आज गुरुवार को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी दी गई है। वहीं गुरुवार को मिले नए संदेश से परिसर समेत पूरे परिसर में हड़कंप मचा गया। तीसरा संदेश मिलते ही आनन फानन में जज चेंबर और कोर्ट परिसर खाली करवाया गया। वहीं मुख्य न्यायाधीश ने इसे लेकर बैठक बुलाई है। उधर पुलिस का दावा है कि जल्द ही अज्ञात इमेल सोर्स का पता लग जाएगा, साथ ही परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ परिसर के निरीक्षण और जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर, 11 सूत्रीय मांगो पर फूटा गुस्सा…सौंपा ज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की चेकिंग के साथ ही बाहरी लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली। जिसके बाद प्रारंभिक तौर पर सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे है। साइबर सेल मेल सोर्स की जांच में जुटा है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page