उत्तराखंड
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: उत्तराखंड कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव, चारधाम यात्रा होगी आसान
उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। 125 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पर्वतीय जिलों तक रेल पंहुचाने का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना राज्य के लिए गेमचेंजर साबित होने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परियोजना के पूरा होने से चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बादेश्वर कनखल रेल परियोजना का सर्वे भी पूरा हो चुका है और उस पर भी जल्द काम आगे बढ़ेगा। इस परियोजना से सीमांत और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रेल सेवा का विस्तार संभव हो सकेगा।





