Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून में गैस एजेंसी मालिक की दिनदहाड़े हत्या, तिब्बती मार्केट में सीने में गोली मारकर फरार हुए बदमाश

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को एक बार फिर सनसनीख़ेज़ घटना ने दहला दिया है। दरअसल, घटना बुधवार सुबह क़रीब 10:30 बजे की है जहां देहरादून स्तिथ तिब्बती मार्केट में भरे बाज़ार दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने अर्जुन शर्मा उम्र 40 वर्ष की सीने पर होली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक थे और वसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के रहते थे। उनके पिता शहीद थे। उनकी माता को गैस एजेंसी आवंटित हुई थी।

अर्जुन शर्मा सुबह परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने गए थे। खेल खत्म होने के बाद वह तिब्बती मार्केट के पास से पाइनएप्पल खरीदकर पैदल अपनी कार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और अर्जुन के सीने में बेहद करीब से गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में अर्जुन को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की लोक निर्माण विभाग को फटकार, 10 डिजास्टर शेल्टर शीघ्र तैयार करने के निर्देश

गहरी साजिश और रंजिश बताई जा रही हत्या की वजह

वहीं इस हत्याकांड के पीछे की वजह गहरी साजिश और रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक का पारिवारिक व्यवसाय को लेकर अपने ही परिवार से विवाद चल रहा था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक की माता ने उच्च न्यायालय से अपने ही बेटे से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा ली हुई थी।

42 करोड़ की उधारी की बात

वहीं, गैस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारी विजय ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। विजय के मुताबिक, मामला 42 करोड़ रुपये की उधारी से जुड़ा है और उसने एक व्यक्ति विशेष का नाम लेकर धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। मौके पर खड़ी मृतक की कार का नंबर ‘786’ भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सड़क सुरक्षा अभियान: मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की सड़क सुरक्षा रैली में शिरकत, बांटे मुफ्त हेलमेट

एक पखवाड़े में हत्या की चौथी घटना

यह राजधानी देहरादून में एक पखवाड़े में यह लगातार चौथी हत्या की वारदात है, वहीं हत्या की खबर से सनसनी का माहौल बन गया है। इससे पहले 29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा, 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या, 2 फरवरी को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या की घटनाएं हुई हैं। वहीं अब राजधानी देहरादून में नागरिक सुरक्षा अब बड़ा सवाल बन चुकी है , क्योंकि आय दिन भरे बाज़ार हो रही हत्या की घटनाओं से नागरिकों में असुरक्षा का भाव पैदा हो चुका है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page