Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड सड़क सुरक्षा अभियान: मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की सड़क सुरक्षा रैली में शिरकत, बांटे मुफ्त हेलमेट

पूरे देश में यातायात नियमों का पालन करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 16 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, इस क्रम में सितारगंज से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नें परिवहन विभाग के साथ हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरण किये। इस दौरान हेलमेट वितरण कार्यक्रम के बाद अग्रसेन ट्रस्ट से स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान रैली निकाली गई जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की लोक निर्माण विभाग को फटकार, 10 डिजास्टर शेल्टर शीघ्र तैयार करने के निर्देश


वहीं इस अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा लोगों की सेफ्टी के लिए हेलमेट वितरण किए गए हैं उन्होंने आप जनता से अपील की है बाइक और स्कूटी पर हेलमेट लगाकर ही चलें जिससे आपकी सुरक्षा बनी रहे। परिवहन विभाग के इंटर सेक्टर प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया पूरे देश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा सडक दुर्घटनाओं में ज्यादा तर संख्या बाइक सबार बिना हेलमेट की होती है इसलिए हेलमेट के वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरण किए गए हैं यह जागरूकता अभियान 14 फरवरी तक चलता रहेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page