उत्तराखंड
उत्तराखंड में BJP का मेगा प्लान: 45 दिन का अभियान हिट, 2027 चुनावों पर जताया भरोसा
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 17 दिसंबर से शुरू हुए 45 दिनों तक चलने वाले ‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेशभर में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में अबतक कुल 300 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें लोगों की समस्या का निस्तारण और लाखों लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। वही इस अभियान के संदर्भ में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान अभी अपने प्रथम चरण पर पूरा हुआ है, इस अभियान के तहत भाजपा के सभी पदाधिकारि जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
2027 में फिर BJP की जीत-मथुरा दत्त जोशी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड की 970 न्याय पंचायतों में इस अभियान को पूरा किया जाए। इस क्रम में राज्य सरकार द्वारा 15 जनवरी से इसके दूसरे चरण को भी शुरु कर दिया है। इस चरण के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर व मंडल स्तर पर सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि जिस प्रकार से अभियान के जरिए सरकार के प्रतिनिधि, अधिकारी जनता के बीच पहुँच उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है, कांग्रेस यह देख चिंता में है और जनता को भ्रमित करने का काम भी कर रही है लेकिन यह निश्चित है की आने वाले 2027 चुनावों में भाजपा पुनः विजयी होगी।





