Connect with us

उत्तराखंड

थल सेना दिवस 2026: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जीओसी गिल से की मुलाकात, पूर्व सैनिक हितों पर चर्चा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज थल सेना दिवस के दिन गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड सब एरिया देहरादून में JOC मेजर जनरल एमपीएस गिल एवं डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरएस थापा से भेंट की। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने JOC गिल एवं डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर थापा को थल सेना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि थल सेना देश की सुरक्षा की मजबूत ढाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में टैक्स-फ्री हुई फिल्म 'हनुमान अंश',मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा


मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सेना ने हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है, उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड का सेना से गहरा नाता रहा है और राज्य के सैनिकों ने सदैव देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: पंजाबी गौरव सम्मेलन में सम्मानित हुए सीएम धामी, बोले- सिख परंपरा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की मिसाल


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान आपसी समन्वय, सैनिक कल्याण से जुड़े विषयों और उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के हितों को लेकर भी चर्चा करी। इसके अतिरिक्त, सैन्य योजनाओं की जानकारी के लिए दो नग एलईडी स्थापना एवं विकासनगर में सामुदायिक शेड बनाये जाने की मांग भी जीओसी ने की। जिस पर सैनिक कल्याण मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page