उत्तराखंड
उत्तराखंड 2027 चुनाव: धर्मपुर हॉट सीट पर सियासी जंग तेज, विनोद चमोली को करण माहरा ने दी खरी-खरी
उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग की यह राजनीति अब अधिक गरमाने लगी है। प्रदेश के सत्तापक्ष और विपक्ष ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है, पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर पकड़ एक तरफ और हॉट सीट माने जानी वाली धर्मपुर विधानसभा सीट के ऊपर होने वाली राजनीति एक तरफ। वर्तमान समय पर भाजपा विधायक विनोद चमोली धर्मपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार के विधायक हैं, लेकिन 2027 विधानसभा चुनाव में विधायक चमोली के फिर हैट्रीक लगाने के कयासों पर अब सियासी अंगार सुलगने लगे हैं। इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भाजपा विधायक विनोद चमोली ने पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि- “यह राजनीति है, इसमें किसी को अंहकार नहीं करना चाहिए, सत्ता किसी की बपौती नहीं है…जनता ही सब कुछ तय करती है किसे चुनना है और किसे हटाना है”।
अहंकार BJP को महंगा पड़ेगा-करण माहरा
कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि-जब देश के इतने दिग्गज नेता चुनाव में हार का मुंह देख सकते हैं, तो विनोद चमोली को स्वंय को अजेय नहीं समझना चाहिए। करण माहरा ने सत्तादल भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में अक्सर अहंकार हावी रहता है और यह झलक उसी ओवर-कॉन्फिडेंस की है। भाजपा को धैर्य रखना होगा जनता समय आन पर इसका जवाब जरुर देगी।





