Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बनेंगे 17 नए मिनी स्टेडियम, युवाओं को मिलेगी खेल की बेहतरीन सुविधाएं

उत्तराखंड सरकार राज्य के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार कर रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कुल 17 नए मिनी स्टेडियम बनाने की योजना है। इसके तहत युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में 11 नए स्टेडियम प्रस्तावित किए गए हैं, जबकि 6 स्थानों पर निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ियों को उनके घर के पास ही अभ्यास के लिए आधुनिक मैदान उपलब्ध कराना है, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चार धाम यात्रा: मोबाइल फोन को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

इन जिलों और स्थानों पर होगा स्टेडियम का निर्माण

मिनी स्टेडियमों के लिए टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और पौड़ी जैसे जिलों को प्राथमिकता दी गई है। वर्तमान में अल्मोड़ा के धूनीगैत रैत, चमोली के गौचर, नैनीताल के कानिया, पौड़ी के ग्राम उटिण्डा, पिथौरागढ़ के डीडीहाट और टिहरी के पड़िया में स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा टिहरी के नैलचामी, उत्तरकाशी के भंकोली और चम्पावत के बनबसा जैसे क्षेत्रों में नए स्टेडियम प्रस्तावित हैं।

रानीपोखरी में मिनी स्टेडियम का पुनर्निर्माण

देहरादून जिले के रानीपोखरी क्षेत्र के लिए भी बड़ी योजना है। यहाँ हाट बाजार के पीछे आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मिनी स्टेडियम का पुनर्निर्माण किया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग को धनराशि आवंटित करने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, ताकि स्थानीय युवाओं को जल्द ही दोबारा खेल का मैदान मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: ग्राम भौंरी में 15 फीट गहरे कुएं में गिरा गुलदार, वन विभाग ने सुरक्षित बचाया - ग्रामीणों में राहत

स्कूलों में खेल के मैदान और वर्तमान स्थिति

सकार केवल स्टेडियम ही नहीं, बल्कि स्कूलों के स्तर पर भी खेल सुविधाओं को मजबूत कर रही है। राज्य के विभिन्न स्कूलों में अब तक 30 खेल मैदान बनाए जा चुके हैं। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, राज्य में खेल विभाग के पास 30 और युवा कल्याण विभाग के पास 102 मिनी स्टेडियम हैं, जिनकी संख्या में अब और भी बढ़ोतरी होने जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page