Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने अस्पतालों के लिए नए मेडिकल उपकरण किए रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से आगामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार के दो प्रमुख अस्पतालों के लिए आधुनिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि उद्योग विकास परिषद द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत उपलब्ध कराए गए ये उपकरण सीधे तौर पर हरिद्वार के मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय को सौंपे गए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले हरिद्वार महाकुम्भ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंदों को त्वरित और बेहतर इलाज देने के लिए मेला क्षेत्र के स्वास्थ्य तंत्र को समय रहते मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम: केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री में बर्फबारी, मसूरी में बारिश से बढ़ी ठिठुरन

हरिद्वार के मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य बिंदुओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नए आधुनिक उपकरणों से मेला और भूपतवाला अस्पतालों में आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं पहले से कहीं अधिक मजबूत होंगी।

उपकरणों के आगमन से अस्पतालों की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी, जिससे श्रद्धालुओं को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने जोर देकर कहा कि कुम्भ जैसे विशाल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में सरकारी प्रयासों के साथ कॉरपोरेट और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज व वर्दी, सीएम धामी ने किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कुम्भ मेला-2027 को सुरक्षित, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विभागों और सामाजिक संगठनों के साझा प्रयासों से आगामी कुम्भ मेला ऐतिहासिक और सफल रहेगा।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page