Connect with us

उत्तराखंड

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में एक्स रे मशीन खराब….जनता परेशान

चंपावत जिले के सर्वाधिक ओपीडी वाले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन पिछले चार-पांच दिनों से खराब पड़ी है। जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से एक्सरे कराने अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में एक्सरे न होने के कारण मरीज प्राइवेट में एक्सरे करने को मजबूर है। मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व मरीजों ने गहरी नाराजगी जताते हुए सीएमओ चंपावत व चिकित्सा अधीक्षक लोहाघाट डॉक्टर विराज राठी से जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन ठीक करने की मांग की है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए बड़ी राहत: यूजेवीएनएल की छह नई बिजली परियोजनाओं से जल्द खत्म होगा बिजली का संक

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया एक्सरे मशीन का पुर्जा खराब होने के कारण उसे ठीक करने के लिए अनुबंधित कंपनी को भेजा गया है। जल्द ही मशीन को सुचारु किया जाएगा। उन्होंने कहा तब तक वैकल्पिक व्यवस्था कर छोटी मशीन को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लगाया जा रहा है। फिलहाल एक्सरे मशीन खराब होने से जनता को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा परिसर में खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता संदेश
बाइट: डॉक्टर विराज राठी चिकित्सा अधीक्षक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page