Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार कृषि विभाग के दफ्तर में महिला ने की व्यक्ति की चप्पल से पिटाई, वीडियो वायरल…

कोटद्वार कृषि विभाग के कार्यालय में शनिवार को एक महिला अचानक से एक व्यक्त कि चप्पलों से पिटाई करने लगी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि जिस व्यक्ति कि पिटाई हुई उस पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है।जानकारी के अनुसार, कोटद्वार कृषि विभाग के दफ्तर में एक व्यक्ति पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस अप्रिय घटना के बाद महिला इतनी आक्रोशित हो गईं कि उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्ति को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। दफ्तर में यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। महिला के इस हंगामे को देखकर कृषि विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बाहर जाकर हंगामा करने की अपील की, लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  थल सेना दिवस 2026: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जीओसी गिल से की मुलाकात, पूर्व सैनिक हितों पर चर्चा

महिला का आरोप है कि वो जब कार्यालय में योजनाओं की जानकारी लेने गई थी, उस दौरान संजय ध्यानी नाम के व्यक्ति ने उनके प्राइवेट पार्ट टच करके छेड़खानी की। विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो उसे दूर हटाने के लिए चप्पल से हमला करना पड़ा। महिला ने संजय ध्यानी के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय का औषधीय खजाना: कैंसर रोधी चागा मशरूम 100 साल पुराने भोजपत्र पर मिला

बताया जा रहा है कि महिला से पिटने वाला व्यक्ति संजय ध्यानी आरटीआई एक्टिविस्ट है। ध्यानी का कहना है कि मैं अवलोकन कर रहा था अचानक उस महिला ने मुझ पर कुर्सी और चप्पल से हमला कर दिया। ध्यानी ने भी महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page