Connect with us

उत्तराखंड

मंच ‘शुद्धिकरण’ विवाद: राज्यपाल से मिलेगा उत्तराखंड कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, राजभवन मार्च की तैयारी

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े हालिया विवाद को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेश कांग्रेस सोमवार दोपहर देहरादून स्थित राजभवन में दस्तक देने जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर राज्यपाल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौपेगा।

मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल और नड्डा पर निशाना

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी ने बताया कि हल्द्वानी की जनसभा के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने मंच के तथाकथित शुद्धिकरण की घटना को अंजाम दिया। पार्टी का आरोप है कि इस कृत्य से समाज में घृणा फैलाने की कोशिश की गई है, जिससे उत्तराखंड की छवि धूमिल हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather News: दून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर ऐसे तत्वों पर तुरंत और कठोर कार्रवाई की मांग करेगा।

चीनी के दाम और एथेनॉल नीति पर सरकार की घेराबंदी

राजभवन मार्च के अलावा उत्तराखंड कांग्रेस केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को चीनी के बढ़ते दामों और एथेनॉल नीति पर भी घेरने की तैयारी कर रही है। पार्टी इन दोनों ज्वलंत जनमुद्दों को सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक हथियार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वंदेमातरम् विवाद: CM धामी ने कांग्रेस को घेरा, बताया देशविरोधी सोच

संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि इन नीतियों के विरोध में जल्द ही प्रदेशभर में ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालयों तक व्यापक प्रदर्शन और घेराव किए जाएंगे।

पार्टी नेतृत्व ने सभी संगठनात्मक इकाइयों और कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करने के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page