Connect with us

उत्तराखंड

प्रेम नगर में आधा दर्जन हमलावरों ने किए दो युवक लहूलुहान, परिवार कर रहा गिरफ्तारी की मांग…

देहरादून। राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। प्रेमनगर क्षेत्र के स्पेशल विंग इलाके में बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया।


हमलावरों ने बरसाए डंडे और लोहे की रॉड

पीड़ित चन्दन सब्बरवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त प्रतीक भाटिया के साथ मेन गेट पर पहुंचा ही था कि अचानक 7–8 लोग लाठी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर उन पर टूट पड़े।


कट्टा दिखाकर दी धमकी

हमले के दौरान आरोपी अंकित वर्मा ने कट्टा निकालकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने चन्दन और प्रतीक को जमीन पर लिटाकर बेरहमी से पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ₹3638 करोड़ से मजबूत होगी बिजली ग्रिड, बनेंगे 10 आधुनिक सब-स्टेशन

हालत नाजुक, सोने की चेन गायब

हमले में प्रतीक की आंख और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं चन्दन के जबड़े और कंधे पर चोटें आई हैं। चन्दन ने बताया कि इस दौरान उसकी सोने की चेन भी टूटकर गिर गई, जो तलाशने के बावजूद नहीं मिली। शक है कि आरोपी चेन ले गए।


मोहल्ले वालों के पहुंचते ही भागे आरोपी

चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गालियां देते हुए और धमकी देकर फरार हो गए। चन्दन ने आरोप लगाया कि हमलावरों में अंकित वर्मा, अर्पित वर्मा और रवि शामिल थे, बाकी को वह पहचान नहीं सका।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून की विदाई के बाद करवट लेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

थाना प्रेमनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दबंगई और रंजिश की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आमजन दहशत में हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page