Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार के सिडकुल में सफाई अभियान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संभाली कमान

उत्तराखंड में स्वच्छ भारत अभियान कितना कारगर साबित हुआ है इसका आंकलन बीते रोज पहले मसूरी नगर निगम द्वारा स्वच्छता रैंक में उच्च स्थान प्राप्त करने से लगाया जा सकता है। इसी तर्ज पर प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिलों में स्वच्छता अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार हरिद्वार जिले को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सिडकुल इंडस्ट्रियल एरिया में आज 2 दिसंबर को सफाई अभियान की शुरुआत करी गई। इस स्वच्छता अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने करते हुए सिडकुल उद्योग क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और भी अधिक बेहतर करने के लिए निर्देशित भी किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया और उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चारधाम यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्ज कराई उपस्थिति

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम फलिभूत


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किर्बी चौक और राजा बिस्किट फैक्ट्री इलाके से की। जिलाधिकारी ने न सिर्फ अन्य अधिकारियों को उद्योग क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े-अपशिष्ट का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए बल्कि, हरिद्वार जिला वासियों से यह अपील भी की कि धर्मनगरी हरिद्वार की पवित्रता और सुंदरता को बनाए रखने में वें भी अपना योगदान दें।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page