Connect with us

उत्तराखंड

सीएम धामी ने करवाई पूर्व सैनिकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण …..

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के जोश, उत्साह, और विश्वास से निश्चित ही आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड राज्य की पांचों सीटों में भाजपा को विजय बनाएंगे। कई पूर्व सैनिकों का भाजपा में सदस्यता ग्रहण करना यह पार्टी के लिए बेहद खुशी के पल हैं। उत्तराखंड सहित पूरे देश की जनता का भाजपा के प्रति भरोसा बड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत ने विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। देश की सैन्य शक्ति मजबूत हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण देश में जनता की आवाज है कि फिर से मोदी की सरकार बनने वाली है। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानो में आयोजित कार्यक्रमों में जनता का साफ रुझान भाजपा के प्रति, भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति देखने को मिला है।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमने हर लोकसभा सीट को 5 लाख से भी अधिक वोट से जीतना है। उन्होंने कहा हमने अपने पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ना है। और इस काम के लिए सबने मिलकर मेहनत करनी होगी। प्रधानमंत्री के तीसरे टर्म में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, भारत दुनिया की महाशक्ति बनेगा। प्रधानमंत्री जी कहते हैं भ्रष्टाचार जड़ से मिटाना है। तो विपक्ष कहता है हमने मोदी को हटाना है। उन्होंने कहा एक ओर भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है और दूसरी ओर प्रधानमंत्री का जनता के साथ गठबंधन है।

यह भी पढ़ें 👉  MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्त चेतावनी: दून में अवैध निर्माण पर राहत नहीं एक्शन होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 पार का नारा विकसित भारत की चाबी है पीएम मोदी का सैनिकों एवं उनके परिवार के प्रति गहरा लगाव है। शहीद सैनिकों की याद में देहरादून में सैन्य धाम बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में सेना को और अधिक सशक्त किया गया है। सैनिकों का मनोबल पहले से और अधिक ऊंचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2 लाख करोड़ से भी अधिक की विकास योजनाओ पर काम जारी है। रोड, रेल, रोपवे का विकास किया जा रहा है। देहरादून एयरपोर्ट का कायाकल्प हुआ है। देहरादून से दिल्ली और लखनऊ के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस की शुरूवात की गई है। देहरादून से दिल्ली एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य जारी है। राज्य सरकार आगामी 25 सालों के लिए उत्तराखंड का विकास सुनिश्चित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को 37,500 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन, 2030 तक घरेलू ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर से धारा-370 का अंत हुआ है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किया गया। दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। महिलाओं को 30 % क्षैतिज आरक्षण एवं राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर नि:शुल्क रिफिल करवाएं जा रहे हैं।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोकसभा प्रभारी विनय रोहिला, पार्टी पदाधिकारी, पूर्व सैनिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page