Connect with us

उत्तराखंड

हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की श्रद्धांजलि अर्पित…

देहरादून: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रखर जननेता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घण्टाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. बहुगुणा को भारतीय राजनीति की विलक्षण प्रतिभा बताते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन वे हमेशा अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर अडिग रहे। वे पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास के पक्षधर थे और उनके पास इस दिशा में एक स्पष्ट दृष्टिकोण था। वे भारतीय संस्कृति और सभ्यता से अत्यधिक जुड़े हुए थे और जनसेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता थी। इसी समर्पण भाव के कारण उन्होंने भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री खजान दास ने की उच्चस्तरीय बैठक, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा को जनआकांक्षाओं के प्रतीक और प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी का जीवन आज भी युवाओं को समाज और देश सेवा के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  नमो क्रिकेट लीग: मैदान पर उतरे सीएम पुष्कर सिंह धामी, युवाओं को दिया 'नशे को ना, खेल को हां' का संदेश

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, विधायक सविता कपूर और देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बहुगुणा जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page