Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर दी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अमूल्य योगदान है। वे सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाले सच्चे दिव्यात्मा थे। त्याग और बलिदान के साथ ही दृढ़ संकल्प का अद्भुत रूप गुरू गोबिंद सिंह में था। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, ऋषिकेश व भगवानपुर में पकड़े गये नकली उत्पाद……

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page