उत्तराखंड
उत्तराखंड में नहीं बिगड़ने देंग डेमोग्राफिक संतुलन, SIR पर गरजे मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के डेमोग्राफिक संतुलन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार जल्द राज्य में SIR प्रक्रिया शुरु करने जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय बागेश्वर दौरे के दौरान SIR को लेकर स्पष्ट संदेश दे दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज देश की जनता भाजपा को सेवा, विकास और विश्वास के प्रतीक के रुप में देखती है। जहां भी चुनाव हो रहे हैं वहां भाजपा और NDA ही सरकारें बना रही हैं। इसका सबसे कारण यह है कि जनता अब सरकार के कामों को देखकर वोट दे रही है, क्योंकि भाजपा का मूल विचार सेवा है, पद नहीं। आम जनमानस की समस्याओं को समझकर उनका निस्ताकरण करना ही केंद्र तथा राज्य सकरकार का ध्येय है, सरकार की सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि राज्य में 2 AIIMS स्थापित होना राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, ऋषिकेश के साथ-साथ अब किच्छा में AIIMS स्थापित करने से स्वास्थ्य सुविधाओं में खासा सुधार आएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में बहुत जल्द SIR प्रक्रिया को शुरु किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम किसी भी रुप में उत्तराखंड की जनसांख्यिकीय संरचना को प्रभावित नहीं होने देंगे। इसके लिए राज्य सरकार राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा स्थायी निवास प्रमाणपत्रों की गहन जांच कर रही है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी अथवा फर्जीवाड़े की गुंजाइश न रहे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।





