Connect with us

उत्तराखंड

पिथौरागढ़: CM धामी ने जौलजीबी मेले में खोले विकास के द्वार; ₹102 करोड़ से अधिक की 25 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में स्थित काली एवं गोरी नदियों के संगम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को कुल 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं की सौगात दी, जिससे सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 102.48 करोड़ रुपये की लागत वाली 24 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 24 लाख रुपये की लागत से तैयार एक अन्य योजना का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने मेले के भव्य आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी सौहार्द और ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने और स्थानीय उत्पादों व लोक कलाकारों को मंच देने का बड़ा माध्यम हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जेनी-हरक सिंह प्रकरण: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जेनी को दिया समर्थन, कहा-'असम की बेटी को मिलेगा पूरा न्याय'

सीमांत क्षेत्रों के विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सीएम धामी ने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य के जरिए स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

शिलान्यास की गई प्रमुख विकास योजनाओं में 23.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पिथौरागढ़ का नवीन राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस) शामिल है। इसके अलावा 13.38 करोड़ रुपये की घाट पंपिंग पेयजल योजना, 36.10 करोड़ रुपये की खोतिला-घाटधार बाढ़ सुरक्षा योजना और 8.80 करोड़ रुपये की लागत से रामगंगा नदी पर बनने वाले मोटर सेतु के कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोवर्धन पूजा पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में की गौ सेवा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा सजाई गई विकास प्रदर्शनियों एवं स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस मेले में भारत और नेपाल के व्यापारियों ने भारी संख्या में भाग लिया है, जहां पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

समारोह को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक हरीश धामी और जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page