Connect with us

उत्तराखंड

त्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तरकाशी-चमोली में बर्फबारी की संभावना, जानें देहरादून का हाल

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 12 नवंबर के लिए राज्य का आधिकारिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिसके अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम करवट ले सकता है। विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार को विशेष रूप से तीन पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में मौसम का प्रभाव दिखेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, इन तीनों जनपदों में 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  गोवर्धन पूजा पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में की गौ सेवा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

पर्वतीय क्षेत्रों में संभावित बर्फबारी को छोड़कर राज्य के शेष सभी जनपदों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 12 नवंबर के लिए प्रदेश के किसी भी जिले में कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है। अन्य मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले जिलों में धूप खिली रहने और स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज: 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन और 66 विशेष बूथ बनेंगे

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। देहरादून में सुबह के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि दोपहर और शाम के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने का अनुमान है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page