Connect with us

असम

जेनी-हरक सिंह प्रकरण: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जेनी को दिया समर्थन, कहा-‘असम की बेटी को मिलेगा पूरा न्याय’

असम। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और जेनी उर्फ इंदिरा देवरी से जुड़ा वर्ष 2004 का पुराना विवाद अब उत्तराखंड की सीमाओं को पार कर असम तक पहुंच गया है। इस पूरे मामले ने तब बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जेनी से मुलाकात की और सार्वजनिक रूप से उनके समर्थन में उतर आए। दोनों नेताओं और राज्यों के बीच इस मामले को लेकर नई राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, क्योंकि अब इसमें एक दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री की सीधी प्रतिक्रिया सामने आई है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते रोज जेनी से मुलाकात के बाद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि असम निवासी जेनी से उनकी मुलाकात हुई है और उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने उनके साथ जो किया, वह अत्यंत गलत और निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि जेनी के साथ जो अत्याचार हुआ है, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट ऐलान किया कि वह न्याय की इस लड़ाई में जेनी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सियासत: कांग्रेस की न्याय यात्रा पर भावना पांडे का हमला, बोलीं- सिर्फ नारों से नहीं मिलता न्याय

असम सीएम का यह बयान तब आया है जब हाल ही में जेनी ने देहरादून पहुंचकर हरक सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोला था। जेनी ने 2004 की घटनाओं का हवाला देते हुए पूर्व मंत्री पर बलात्कार और उससे एक बच्चे के जन्म का गंभीर आरोप लगाया था। इस सच को सामने लाने के लिए जेनी ने डीएनए टेस्ट और सीबीआई जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निपथ योजना: 6 साल की होगी सेवा अवधि, CM धामी ने बताया युवाओं के लिए 'ऐतिहासिक कदम'

हरक सिंह रावत द्वारा इन आरोपों पर दिए गए बयानों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री के खुलकर समर्थन में आने के बाद 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले यह मामला एक बड़ा सियासी रूप ले सकता है। अब देखना यह होगा कि उत्तराखंड सरकार जेनी की डीएनए टेस्ट और सीबीआई जांच की मांग पर क्या रुख अपनाती है।

More in असम

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page