Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: मानसून की विदाई के बाद करवट लेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। इसे लेकर मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस मौसमी बदलाव के असर से सोमवार को राज्य के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। राजधानी देहरादून समेत कई शहरों में अचानक हल्की बारिश और फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया।

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर के बीच 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन के आसार हैं। हालांकि, इस दौरान अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Politics: बीजेपी का बड़ा दांव, चुनाव में नए और युवा चेहरों को उतारने की तैयारी

पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जन को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे इस बदलाव का असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी साफ तौर पर पड़ेगा। पारे में गिरावट दर्ज होने से ठंडक का अहसास बढ़ने की पूरी संभावना है।

मौसम का दूसरा दौर 9 से 11 अक्टूबर के बीच सक्रिय होगा, जब करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। आज से बुधवार तक 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कड़े आसार हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में हाई अलर्ट जारी किया है। इन 7 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्पेयर पार्ट्स और बजट की कमी से बंद पड़ी बसें चलेंगी: परिवहन निगम ने बढ़ाई डिपो स्तर के अधिकारियों की वित्तीय पावर

मौसम विभाग ने वज्रपात (आकाशीय बिजली) और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए नागरिकों से पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर ऊंचाई वाले ट्रेकर्स और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page