Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव सर्वे: BJP फिर बना सकती है पूर्ण बहुमत की सरकार, कांग्रेस को 22 और BSP को 1 सीट का अनुमान

देहरादून। देहरादून में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच जारी हुए ताजा ओपिनियन पोल ने राज्य का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। सर्वेक्षण के नतीजों में राज्य की धामी सरकार की बंपर जीत के साथ सत्ता में फिर से वापसी का बड़ा दावा किया गया है।

एक सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 47 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। ओपिनियन पोल के इस आंकड़े ने राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के समीकरणों को झकझोर कर रख दिया है।

सर्वेक्षण में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को दो सीटों की बढ़त के साथ 22 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के खाते में केवल एक सीट जाती दिख रही है। बता दें कि राज्य में सरकार बनाने के लिए जादूई आंकड़ा 36 सीटों का है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: CM धामी ने एक क्लिक से श्रमिकों के खातों में भेजे ₹18.49 करोड़

ताजा आंकड़ों से पहले आए अन्य सर्वेक्षणों में भी बीजेपी को ही बढ़त दिखाई गई थी। इससे कुछ समय पूर्व आए एक सर्वे में बीजेपी को 54 और कांग्रेस को 14 सीटें मिलने का अनुमान था। वहीं अगस्त में प्रकाशित सर्वे में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद के रूप में पुष्कर सिंह धामी 28.2 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे थे।

इस ओपिनियन पोल के रुझानों के पीछे धामी सरकार के बड़े और कड़े नीतिगत फैसलों को मुख्य वजह माना जा रहा है। राज्य में लागू समान नागरिक संहिता, कड़ा नकल विरोधी कानून और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण जैसे फैसलों ने बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून को ट्रैफिक जाम से मिलेगी स्थायी निजात: एलिवेटेड लेन पर दौड़ेंगी 'ई-बीआरटीएस' इलेक्ट्रिक बसें

इसके साथ ही सख्त भू-कानून, चारधाम यात्रा का बेहतर प्रबंधन, मानसखंड मंदिर माला मिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास कार्यों को भी सरकार अपनी बड़ी उपलब्धियों के तौर पर जनता के बीच रख रही है। खासकर महिला वोट बैंक और युवाओं पर केंद्रित सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को इस चुनावी ओपिनियन पोल में मिलता हुआ साफ नजर आ रहा है।

ओपिनियन पोल के नतीजों पर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि ये सर्वे जनता के मन की बात और फैसले को साफ दर्शा रहे हैं। मनवीर सिंह चौहान ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों के दम पर बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page