Connect with us

उत्तराखंड

दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट: 40-50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, झमाझम बारिश से तापमान में आएगी गिरावट

देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के लिए तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के से अगले दो-तीन दिनों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। इस बदलाव का सीधा असर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हरियाणा, पंजाब और पर्वतीय राज्यों में रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में एक साथ कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। उत्तरी हरियाणा में हवा का चक्रवात बनने, पंजाब-राजस्थान में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और गुजरात के सौराष्ट्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से यह मौसम बदला है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती 2026: मुख्यमंत्री धामी ने शिल्पियों और कामगारों का जताया आभार, आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

इन प्रणालियों के असर से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 20 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए भी मौसम विभाग ने अलग-अलग तिथियों का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी और पश्चिमी राजस्थान में 19 सितंबर तक बारिश होने के आसार हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 21 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद और योग का ग्लोबल सेंटर, सीएम धामी ने जारी किए सख्त निर्देश

पहाड़ी राज्यों में मौसम का रुख सबसे ज्यादा सख्त रहने वाला है। आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बृहस्पतिवार को भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 सितंबर तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रूप से उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page