Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी में ‘युवा संवाद’: नितिन नवीन और CM धामी ने युवाओं संग साझा किया ‘विकसित उत्तराखंड’ का विजन

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने प्रदेश भर से जुटे युवाओं के साथ सीधे संवाद कर राज्य के विकास और रोजगार के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

हल्द्वानी में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में करियर, रोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, तकनीक और खेलों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। युवाओं ने भी मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से तीखे सवाल पूछे और प्रदेश में बेहतर अवसरों को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को नई दिशा मिली है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बना दिया है।

नितिन नवीन ने एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल तकनीक के बढ़ते दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में असीम क्षमता है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने और समय प्रबंधन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा तापमान, 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी

संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए बड़ा बयान दिया। सीएम धामी ने कहा कि जुलाई 2021 में जिम्मेदारी संभालने के बाद से उनकी सरकार ‘पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी’ को राज्य के काम में लाने के संकल्प पर काम कर रही है।

रोजगार के आंकड़ों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पारदर्शी व्यवस्था के तहत अब तक 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले नकल माफियाओं पर कठोर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का ध्यान केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है। ‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना’, होम स्टे और ‘मुख्यमंत्री उद्यमान खिलाड़ी योजना’ के जरिए युवाओं को स्वरोजगार और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime News: लक्सर में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज पर तेजी से काम चल रहा है। इसी का नतीजा है कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा मेडल जीतकर इतिहास रचा है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को समान अवसर देने के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने दोहराया कि उत्तराखंड के युवाओं का परिश्रम ही राज्य को ‘विकसित उत्तराखंड’ बनाने की सबसे बड़ी ताकत है।

हल्द्वानी के इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़ ने यह साबित किया कि राज्य का युवा विकास और रोजगार के मुद्दे पर सीधे सरकार से जुड़ रहा है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page