Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मलबा आने से कटे दूरस्थ गांव, किसान परेशान

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, पर्वतीय जनपदों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं मैदानी क्षेत्र के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर 4 बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

बीते दिन भी राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम आंकड़ों के अनुसार खानपुर में 63.5 मिमी और चल्थी में 57 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा विकासनगर में 25 मिमी और प्रतापनगर में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। साहिया क्षेत्र में बारिश के चलते सिलीखड्ड-सुनोई-पेनुवा और मावटी-पोखरी मोटर मार्ग भारी मलबा आने से पूरी तरह बंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, कर्मचारियों और आम जनता को मिल सकती है बड़ी सौगात

मार्ग बाधित होने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य बाजारों से कट गया है। इसका सीधा असर स्थानीय किसानों पर पड़ रहा है। खेतों में तैयार हरा धनिया, टमाटर, मिर्च, लहसुन और शिमला मिर्च जैसी नकदी फसलें मंडियों तक नहीं पहुँच पा रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page