Connect with us

उत्तराखंड

Dehradun: ट्रेन की आवाजाही पर नहीं लगेगा लंबा जाम, डिफेंस कॉलोनी में ROB निर्माण की प्रक्रिया शुरू

देहरादून। देहरादून के डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थानीय लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की व्यवहार्यता जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री ने जानकारी दी कि उक्त स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण की तकनीकी और व्यावहारिक संभावनाओं को परखा जा रहा है। जांच रिपोर्ट पूर्ण होने के तुरंत बाद रेल मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर से निर्माण से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 5 दिनों में इम्पैनलमेंट के आदेश

राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया था कि डिफेंस कॉलोनी क्रॉसिंग बंद होने से रोजाना हजारों वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और आपातकालीन वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

डिफेंस कॉलोनी मार्ग शहर का एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां ट्रेन की आवाजाही के दौरान अक्सर लंबा जाम लग जाता है। केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्ताव की तकनीकी जांच शुरू कराए जाने से क्षेत्रवासियों में क्रॉसिंग मुक्त आवागमन की नई उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर 4 बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

इस परियोजना के धरातल पर उतरने से डिफेंस कॉलोनी के साथ-साथ आसपास की दर्जनों रिहायशी कॉलोनियों को सीधा लाभ मिलेगा। ओवरब्रिज बनने से न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र की पूरी यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो सकेगी।

रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किए जाने के बाद परियोजना के बजट, डिजाइन और निर्माण की समय-सीमा तय की जाएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य देहरादून शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर लोगों को जाम से स्थायी निजात दिलाना है।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page