Connect with us
Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड

Uttarakhand Weather Alert: दून और टिहरी में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सोमवार को दून समेत टिहरी गढ़वाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार, दोनों जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की तीव्र आशंका है। वहीं, राज्य के अन्य सभी पहाड़ी व मैदानी जनपदों में भी तेज दौर की बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया गया है। आकाशीय बिजली चमकने और अचानक जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों और पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जल जीवन मिशन पर CM धामी सख्त, बोले- कागजों पर नल नहीं, नलों में पानी देखना चाहता हूं

इसी बीच मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैम्पटी फॉल में रविवार, 16 अगस्त की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। वीकेंड पर अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने आया पानीपत (हरियाणा) निवासी 32 वर्षीय अजय गौतम नहाने के दौरान अचानक गहरे तालाब में गिर गया और पानी के तेज बहाव में फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कैम्पटी थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर तत्परता से राहत कार्य शुरू किया और अजय को सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद थाना परिसर के 112 आपातकालीन वाहन की मदद से पीड़ित को मसूरी प्राथमिक चिकित्सालय भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: भाऊवाला में 'तीज उत्सव' में शामिल हुए CM धामी, महिलाओं को किया सम्मानित

कैम्पटी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं के अनुसार, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अजय की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ। हालांकि, डॉक्टरों ने अंदरूनी चोटों और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

प्रशासन ने कैम्पटी फॉल और अन्य नदी-नालों के आसपास मौजूद पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम खराब होने पर पानी के करीब न जाएं। बारिश के इस सीजन में पहाड़ों पर नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने और लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ने का खतरा हमेशा बना रहता है।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page