Connect with us

उत्तराखंड

PM मोदी की पोस्ट हटाने पर सरकार सख्त, IT मंत्रालय ने मेटा की ग्लोबल टीम को दिया कड़ा अल्टीमेटम

नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन मेटा की वैश्विक टीम से तीखी पूछताछ की। मंत्रालय ने सख्त लहजे में स्पष्ट कर दिया कि यदि मेटा को भारत में कारोबार जारी रखना है, तो उसे देश के नियमों और संवैधानिक कानूनों का पूरी तरह पालन करना होगा।

यह कार्रवाई हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाए जाने के गंभीर मामले के बाद सामने आई है। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट: देहरादून और नैनीताल समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मंत्रालय ने मेटा को एल्गोरिदम में पक्षपात, डीपफेक तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग और इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को लेकर जारी समन पर भी जवाब-तलब किया। सरकार ने कंपनी से उनके एल्गोरिदम की निष्पक्षता पर विस्तार से रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी BJP प्रदेश कार्यसमिति बैठक में नितिन नवीन ने कांग्रेस के षड्यंत्रों पर साधा निशाना

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने पूछा कि क्या मेटा के अनुपालन तंत्र में भारतीय कानूनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद हैं या नहीं।

केंद्रीय आईटी मंत्रालय और मेटा की वैश्विक टीम के बीच इस विषय पर बैठकों का दौर आगे भी जारी रहेगा। सरकार डिजिटल सुरक्षा और भारतीय कानूनों के पालन को लेकर पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page