Connect with us
Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: अगले 4 दिनों में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है, जिससे उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ने वाली हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह अनुकूल है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 जून से 1 जुलाई के बीच व्यापक बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके विपरीत, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 जून तक और बिहार व झारखंड में 25-26 जून तक लू का प्रकोप बने रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  च्छ वायु सर्वेक्षण 2026: 12वें स्थान पर पहुंचा दून, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर कब्जाया पहला नंबर

इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय जैसे पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। मध्य भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 1 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime News: लक्सर में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

इस बीच, झारखंड में पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि केरल, कर्नाटक और तेलंगाना सहित दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी अगले सप्ताह तक अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page