Connect with us

उत्तराखंड

तीरंदाजी कोच पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

हरिद्वार में तीरंदाजी के कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी कोच के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद जांच शुरू हो गई है। आरोपी कोच हरियाणा का मूल निवासी है और हरिद्वार के जगजीतपुर इलाके के एक नामी स्कूल में तीरंदाजी का कोच है। पीड़िता अभी महज 14 साल की है।  बहरहाल पीड़िता का आरोप है कि पिछले साल अक्टूबर में कोच ने डराधमका कर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था और किसी को  न बताने की धमकी भी दी थी। पीड़िता एक लंबे अर्से तक घुट घुट कर चुप रही लेकिन अब हिम्मत जुटाकर अपने घर वालों को अपनी व्यथा सुना दी। जिस पर पिता ने तीरंदाजी कोच के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। बहरहाल बड़ा सवाल ये है कि हम बेटियों को हवस के भूखे भेड़ियों से कैसे बचाएं ? साथ ही जरूरत है बेटियों के भीतर साहस पैदा करने की और ऐसी परिवरिश देने की जिसमें बेटियां बेहिचक अपनी बात हमसे कर सकें। उन्हें कोई भय न लगे।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page