Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड के हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज को बम धमकी, MBBS-MD कक्षाएं बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

उत्तराखंड में बीते रोज पहले नैनीताल जिला कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकियां प्राप्त हुईं थी, इस घटना से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। वहीं अभी इस घटना को अभी थोड़ा ही समय बीता था कि एक बार फिर हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को भी अज्ञात ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाए जाने की धमकी प्राप्त हुई है। दरअसल, यह धमकी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसके बाद एहतियातन एमबीबीएस से लेकर एमडी और एमएस तक की सभी शैक्षणिक कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं। प्राचार्य कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षक संगठन आंदोलन: 2 दिन शिक्षक कार्यबहिष्कार, CM धामी ने दिए सुरक्षा SOP के आदेश

धमकी ईमेल बम के बाद कक्षाएं बंद, छात्रों को न आने की सलाह

उत्तराखंड के एक कॉलेज प्रशासन ने बम धमकी ईमेल मिलने के बाद छात्रों, छात्राओं व स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी नियमित कक्षाएं स्थगित कर दी हैं, जब तक हालात पूरी तरह सामान्य न हों। विद्यार्थियों को परिसर में अनावश्यक आने से बचने की सलाह जारी की गई है, जबकि राज्य में पहले भी उच्च न्यायालय व जिला अदालतों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page