Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में उपनल कर्मियों को राहत, 10 वर्ष सेवा पर समान पद-वेतन का फैसला

राजधानी देहरादून में उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों नें सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की, इस दौरान महासंघ ने 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्व करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य वेतन का लाभ दिए जाने पर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। वहीं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में अगले कुछ दिनों तक रहेगी ठंड और बारिश, अलर्ट जारी

उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बतात हुए कहा कि मंत्री गणेश जोशी के निरंतर प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के चलते कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री और कैबिनेट सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आगे भी चरणबद्ध तरीके से उपनल कर्मियों को समान पद समान वेतन का लाभ दिया जाएगा। 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले कर्मी इस निर्णय के दायरे में आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को 37,500 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन, 2030 तक घरेलू ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्य

यह भी देखें- https://www.instagram.com/reel/DTkLSkKEomK/?igsh=YW1wbHJ1a3BqMThs : उत्तराखंड में उपनल कर्मियों को राहत, 10 वर्ष सेवा पर समान पद-वेतन का फैसला

👉

Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page