Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की पहल: मुक्तेश्वर में बनेगी 400 वाहनों की पार्किंग, पर्यटकों को जाम से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में पर्यटन साल दर साल गति पकड़ने लगा है, लगातार बढ़ रही पर्यटकों की आमद से उत्तराखंड की आर्थिकी में भी सुधार आ रहा है। इसी क्रम में सरोवर नगरी नैनीताल में भी पर्यटकों आमद बढ़ रही है, पर्यटकों की बढ़ती आमद जहां आर्थिकी और पर्यटन को मजबूत कर रही है तो वहीं अब सरोवर नगरी और कैंची धाम जैसी जगहों पर जाम की स्थिति बनने लगी है। पर्यटन स्थलों पर अधिक जाम की वजह से पर्यटकों को सुगम आवागमन करने में खासा असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।


वहीं सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने सुगम पर्यटन के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को IVRI की खाली पड़ी 500 स्क्वायर मीटर भूमि के लिए अनुरोध किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी की इस पहल से राज्य पर्यटन विभाग ने 400 वाहनों की पार्किंग बनाने के लिए प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री धामी और पर्यटन विभाग का मानना है कि इससे न सिर्फ सुगम यातायात संचालित होगा बल्कि इन स्थानों को सुव्यवस्थित पर्यटन स्थल के रुप में भी विकसित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेज़ों का खेल…डेमोग्राफी से खिलवाड़ करने वाले CHC सेंटर्स पर प्रशासन सख्त

नैनीताल मुक्तेश्वर में जाम का अंत


बढ़ते समय के साथ नैनीताल और मुक्तेश्वर जैसे स्थल पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभरे हैं, यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। चिंता का विषय यह है कि पर्यटन और लोकप्रियता में तो इजाफा हो चुका है लेकिन यहां की सड़के और पार्किंग अब भी सीमित हैं जो सीजन के समय पर्यटन विभाग और प्रशासन के गले की हड्डी बन जाती है। पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्यटकों की इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर में विकास कार्यों से बढ़ाई अव्यवस्था, जन संघर्ष मोर्चा ने तहसील घेराव कर जताया विरोध


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मुक्तेश्वर स्थित IVRI (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान) की खाली पड़ी लगभग 500 स्क्वायर मीटर भूमि को पार्किंग के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस भूमि पर करीब 400 वाहनों की पार्किंग विकसित की जा सकती है, जिससे मुक्तेश्वर आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page